10 करोड एलबम बिक चुके हैं आई जीहू के

सक्सेस सांग

होटल में बर्तन धोने वाली लड़की बनी चीनी मैडोना

उत्तेजक वीडियोज के चलते पसोपेश में पडी चीन सरकार
12 साल पहले चीन से कैम्ब्रिज जा बसा था जाहू का परिवार

कैम्ब्रिज में अपने मां-बाप के रेस्टोरेंट में बर्तन धोने वाली लड़की के गीतों की 10 करोड़ प्रतियां बिकने के बाद वह चीन की सबसे सनसनीपूर्ण गायिका बन गई है। 25 वर्षीय आई जीहू संगीत कार्यक्रमों में 16 लाख से ज्यादा प्रशंसकों के सामने परफॉर्म कर चुकी है।
उसके उत्तेजक वीडियोज देखकर उसे चीनी मैडोना का नाम दिया गया है। आई 13 वर्ष की थी जब उसका परिवार चीन के लीबो से लंदन जा बसा था। उसे लंदन की एक म्यूजिक कंपनी ने साइन कर लिया था। उसकी पहली एल्बम ट्राई मी की अब तक 10 करोड़ डाउनलोड कॉपीज बिक चुकी हैं। उसकी एल्बम के प्रोमोज इतने उत्तेजक हैं कि चीनी सरकार के लिए एक सिरदर्द बन गए हैं।
आई ने कहाए मैं सेक्सी और उत्तेजक हूं। मेरे बारे में ऐसी बहुत सी बातें हैं जिन्हें चीनी सरकार पसंद नहीं करती। मुझे अपनी उत्तेजक वीडियोज से कोई परेशानी नहीं है। मैं बस इतना जानती हूं कि मैं जल्द ही अपनी नई एल्बम लेकर आउंगी। इसी माह मैं यूके में एकल संगीत प्रोग्राम देने वाली हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *