मारवाड़ की बेटी नंदिनी राठी को 1 करोड़ की छात्रवृत्ति- Goes off to study in American College..Scored 16th Rankin

सैड सांग

मारवाड़ की बेटी नंदिनी राठी को 1 करोड़ की छात्रवृत्ति- Goes off to study in American College..Scored 16th Ranking

by Kamlesh Bhagwan on Sunday, September 19, 2010 at 1:06pm

जोधपुर/नागौर. नागौर की मूल निवासी नंदिनी राठी ने सात समंदर पार अमेरिका में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नागौर व देश का नाम रोशन किया है।

 

फोर्ब्स मूल्यांकन के अनुसार व्हिटमेन कॉलेज अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से 16वें स्थान पर है। इसमें प्रतिवर्ष 31 देशों के 1400 प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज के लिए प्रवेश दिया जाता है।

 

अमेरिका के श्रेष्ठ कॉलेजों में शुमार व्हिटमेन कॉलेज की स्टूडेंट नंदिनी (20) ने अपनी प्रतिभा के बल पर एक करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप हासिल की है। बाठड़ियों के चौक के मूल निवासी डॉ. एसके राठी की पोती नंदिनी का परिवार अभी कोटा में रह रहा है। नंदिनी के पिता घनश्याम राठी पेशे से चिकित्सक है। नंदिनी ने 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद पुणे स्थित महिन्द्रा यूनाईटेड वर्ल्ड कॉलेज से इंटरनेशनल बेकलोरेट कोर्स किया।

 

इसमें अच्छी रेंक के बाद उसे वाशिंगटन (अमेरिका) के ख्यातनाम कॉलेज व्हिटमेन में ना केवल प्रवेश मिला बल्कि कॉलेज प्रशासन की ओर से उसे चार साल में एक करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप के लिए भी चुना गया है। जानकारी अनुसार फोर्ब्स मूल्यांकन के अनुसार व्हिटमेन कॉलेज अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से 16वें स्थान पर है। इसमें प्रतिवर्ष 31 देशों के 1400 प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज के लिए प्रवेश दिया जाता है।

 

बेटे से कम नहीं बेटी

पेशे से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम राठी के एक ही बेटी है लेकिन अपनी लाडो के उपलब्धियों के कारण कभी उन्हें बेटे की कमी महसूस नहीं हुई। डॉ. राठी का कहना है उनकी बेटी किसी बेटे से कम नहीं है। नंदिनी ने न केवल अपने परिवार, शहर व जन्म स्थल का नाम रोशन किया बल्कि आगे भविष्य में भी वह इस क्रम को जारी रखेगी

 

http://www.bhaskar.com/article/RAJ-JOD-1-million-scholarship-got-daughter-of-marwar-1378987.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *