शताब्दी रॉय बनीं ममता बनर्जी के गले की फांस

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

तृणमूल कांग्रेस की एमपी शताब्दी रॉय थी सारधा समूह की ब्रैंड-एम्बेसडर

: कांग्रेस को फंसाने के चक्कर में औंधे मुंह जा गिरी ममता बनर्जी : सारधा समूह के सुप्रीमो को 14 दिन की रिमांड दी गयी : सुदीप्तो की चिट्ठी में कांग्रेस नेताओं के नाम भी शामिल :

कोलकाता : सारधा फाइनेंस ग्रुप के चलते पूरा बंगाल चकरघिन्नी बन गया है। एक तरफ बंगाल और असम में इस समूह के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश और प्रदर्शन चल रहा है, उधर राजनीतिक तौर पर कांग्रेस को अपने जाल में फंसाने में चक्कर में तृणमूल कांग्रेस का तियां-पांचा होता जा रहा है। वजह यह कि इस घोटाले में इस पार्टी के दो सांसदों के नाम उछल गये हैं। मामला अब पुलिस में एफआईआर तक पहुंच गया था। लेकिन इतना भी होता तो ठीक था, अब पता चलते ही कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद श्रीमती शताब्दी  रॉय तो इस सारधा समूह की ब्रांड एम्बेसडर थी, और हंगामा खड़ा हो गया। उधर समूह के सुप्रीमो सुदीप्तो सेन को अदालत ने 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।

खबर है कि सारधा सुप्रीमो सुदीप्तो सेन ही नहीं, बल्कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम निवेशकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शारदा यानी सारधा ग्रुप के चैनल 10 के कर्मचारियों ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थाने में सांसद कुणाल घोष, शारदा ग्रुप के सीएमडी सुदीप्तो सेन और वाइस प्रेसिडेंट समेत कई शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में सक्रिय दो अन्य चिटफंड कंपनियां लोगों का पैसा लेकर चंपत हो गई हैं। वहीं, शारदा ग्रुप की ब्रैंड एंबेसेडर रह चुकीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय का कहना है कि उनका शारदा ग्रुप के फर्जीवाड़े से कोई लेना देना नहीं है।

इससे पहले, पश्चिम बंगाल के शारदा चिटफंड घोटाले की लपेट में केंद्रीय वित्तमंत्री पी.चिदंबरम की पत्नी नलिनी भी आ गई हैं। घोटाले के मुख्य आरोपी शारदा ग्रुप के चेयरमैन सुदीप्तो सेन ने उन पर भी ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। सीबीआई को भेजी 18 पेज की चिट्ठी में सुदीप्तो ने नलिनी का नाम लिया है। इसी में तृणमूल कांग्रेस के दो सांसद कुणाल घोष और सृंजय बोस का भी जिक्र है। दोनों सांसदों ने पी. चिदंबरम से इस पर जवाब मांगा है। हालांकि नलिनी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सुदीप्तो ने असम सरकार के एक

मंत्री समेत 22 लोगों पर उनसे फायदा उठाने का आरोप लगाया है। उसने 15 अप्रैल को ही सीबीआई को चिट्ठी लिखी थी। लेकिन संबंधित जानकारियां अब बाहर आई हैं। सुदीप्तो सेन और उनके दो साथियों को गुरुवार को कोलकाता की कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। तीनों को मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में गिरफ्तार किया गया था। पेशी के दौरान कोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।

फिलहाल नलिनी चिदंबरम से जुड़े पांच आरोप आयद किये जा रहे हैं।

1. नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री रहे मतंग सिंह, उनकी पत्नी मनोरंजना और मेरी कंपनी के बीच नलिनी चिदंबरम ने डील कराई।

2. सबसे अधिक नुकसान मनोरंजना सिंह और मतंग सिंह ने पहुंचाया। मनोरंजना ही अपने पॉजिटिव ग्रुप्स की बिक्री के लिए नलिनी के पास ले गईं।

3. नलिनी ने कहा था कि मैं उन्हें नॉर्थ-ईस्ट में एक चैनल स्थापित करने में मदद करूं। कोई भी विवाद होने पर उसके निपटारे का भरोसा दिलाया था।

4. मैंने उन्हें एक करोड़ से अधिक दिए। इसके अलावा जब भी वह मनोरंजना के साथ कोलकाता आतीं उनकी यात्रा और होटल खर्च मैं ही वहन करता था।

5. नलिनी ने मुझे 42 करोड़ रुपए चैनल के लिए देने को कहा। मैंने अब तक मनोरंजना सिंह और उनके एक सहयोगी को 25 करोड़ रुपए दिए हैं।

बुरे दौर में फंसी फायनेंस कम्पनियों से जुड़ी खबरों को देखने के लिए कृपया क्लिक करें:- भगोड़ा प्रमोटर दबोचा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *