मुंबई में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

मेरा कोना

बोरी वली के गनपत पाटिल नगर में हुआ हादसा

मुंबई : महानगर में एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सोमवार रात बोरीवली इलाके में चार लोगों ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि किशोरी बोरीवली के गनपत पाटिल नगर की बस्ती में अकेली रहती है। सोमवार रात करीब 8.30 अपने लिए कुछ खाने की वस्तुएं लेने घर से बाहर निकली। रास्ते में सोनू कांबले नाम का एक ऑटो रिक्शा चालक, जो उसे पहले से जानता था, ने रोक लिया। उसने किशोरी को लिंक रोड के पास खड़े एक मिनी टेंपो में घसीट लिया। सोनू और उसके दो दोस्तों जयप्रकाश पाल और असलम खान ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। असलम और जयप्रकाश भी आटो चलाते हैं। टेंपो में आवाज सुनकर पहुंचे एक अन्य शख्स ने भी बाद में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

जयप्रकाश को टेंपो से निकलता देख वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे पकड़ लिया और गश्त कर रही पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने सोनू और असलम को भी गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जिन्हें 2 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *