महिला को डंडों से भरे बाजार पीटा, लोग निहारते रहे

सैड सांग

नये और सख्त कानूनों के बावजूद महिलाओं पर क्रूरता बढ़ी

लुधियाना: कानून तो नये नये बनते जा रहे हैं और सख्त़ पर सख्त होते जा रहे हैं, लेकिन इन कानूनों पर समाज का बदलाव के बजाय महिलाओं के प्रति क्रूरता का ही भाव बढ़ता जा रहा है। फिलहाल तो पंजाब में एक महिला के साथ खुलेआम बदतमीजी करने का एक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। लुधियाना में अपने बकाया पैसे मांगने पर महिला को कुछ लोगों ने खुलेआम रॉड और डंडों से पीटा। महिला के साथ आए एक बुजुर्ग और एक अन्य महिला ने जब पीड़ित महिला को छोड़ देने की गुजारिश की तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई। हैरत की बात है कि इस पूरे मामले पर पुलिस ने दोषी लोगों को पहचान करने का तो दावा किया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपित की पकड़ नहीं हो पायी है।

आपको बताते चलें कि पंजाब में ऐसी शर्मनाक केवल पहली बार नहीं हुई है। कई दिनों पहले ही यहां के तरनतारन में पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवती की पिटाई करने के मामले की देश भर में निंदा हुई थी। मगर, एक बार फिर पंजाब इस शर्मिंदा कर देने वाली घटना का गवाह बना है। लेकिन पुलिस ने आम जनता के जबर्दस्तद आक्रोश के बाद ही अभियुक्तों  को पकड़ा था।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला के बीस हजार रुपए आरोपियों के पास बकाया थे जो बार-बार मांगने के बाद भी उसे वापस नहीं मिल रहे थे। इसी महीने की 3 तारीख को वह आरोपियों के पास अपनी बकाया रकम मांगने गई थी। जब उन लोगों ने फिर से टाल-मटोल करने की कोशिश की, तो महिला ने जोर दिया कि वह आज पैसे लेकर ही जाएगी। महिला की इस कथित जिद पर आरोपियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने लोहे की रॉड और डंडों से उसकी बेदर्दी से पिटाई की। महिला नीचे गिर गई और सहायता के लिए चिल्ला रही थी, मगर इन लोगों ने उसे पीटना नहीं छोड़ा।

घटना के समय आसपास कई लोग मौजूद थे, मगर कोई महिला के बचाव के लिए आगे नहीं आया। एक बुजुर्ग और एक अन्य महिला जो पीड़ित के साथ आए थे, उन दोनों ने जरूर बार-बार अनुरोध किया कि महिला को न पीटें, मगर उन दोनों की बात सुनने के बदले उनके साथ भी आरोपियों ने बदतमीजी की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आप यदि इस शर्मनाक हादसे को वीडियो पर देखना चाहें तो कृपया क्लिक करें:- देखिये क्रूरता की पराकाष्‍ठा, महिला की पिटाई का वीडियो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *