बेशर्म रिश्तेदार: दोस्तों संग किया दुष्कर्म, पिटाई

सैड सांग

 

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

नई दिल्ली : महिला ने जेठ, देवर एवं उनके तीन दोस्तों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दी गई शिकायत के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि वह सफदरजंग अस्पताल में कार्यरत है। मंगलवार रात वह मायके जा रही थी।

कमल कांप्लेक्स के समीप उसे उसका मौसेरा देवर मिला। इस बीच उसका जेठ अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ वहां आ धमका। पांचों उसे जबरन सुनसान इलाके में ले गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

शोर मचाने पर पांचों ने पीड़िता की पिटाई भी की। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवती ने बताया कि सभी आरोपी नशे में धुत थे। पीड़िता किसी तरह ऑटो से थाना पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब आधा दर्जन टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *