पार्टी में नंगा-नाच, छात्र-कांग्रेस के अध्यक्ष निलम्बित

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

नशे में धुत्त थे छात्रनेता, वीडियो क्लिप यू-ट्यूब पर लोड

मुंबई : अपने दो केंद्रीय मंत्रियों के आपत्तिजनक आचरण के बावजूद उनका खुल कर बचाव कर रही कांग्रेस ने राष्ट्रीय छात्र संगठन [एनएसयूआइ] की मुंबई इकाई के प्रमुख को एक समारोह में नशे की हालत में कपड़े उतारकर डांस करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। उनके साथ डांस करने वाले इसी संगठन के दो अन्य पदाधिकारी भी निलंबन का शिकार हुए हैं। राहुल गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष रोहित चौधरी ने सोमवार को इनके निलंबन आदेश जारी किए। एनएसयूआइ के फेसबुक पेज पर भी सूरज सिंह की हरकत की निंदा की गई है।

सूरज सिंह ठाकुर ने मार्च महीने में मुंबई के पास पनवेल के एक रिसार्ट में एक कार्यक्रम में नशे में धुत होकर डांस करते हुए अपने कपड़े निकाल फेंके थे। उनकी इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और फिर उसे यू ट्यूब पर लोड कर दिया। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू लीडरशिप ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित किया गया था। सूरज सिंह की शिकायत सीधे राहुल गांधी के पास पहुंची थी।

यह पता नहीं चल सका है कि लीडरशिप के गुण सीखने गए सूरज सिंह को इस तरह नाचने की क्यों सूझी, लेकिन माना जा रहा है कि जूनियर और सीनियर नेताओं के बीच रैगिंग के अभ्यास के तहत ऐसा हुआ। सूरज सिंह ठाकुर दूसरी बार दिसंबर 2012 में एनएसयूआइ, मुंबई के प्रमुख निर्वाचित हुए थे। अब उनका वीडियो हटा लिया गया है। माना जा रहा है कि जांच के बाद इन लोगों को संगठन से बाहर भी किया जा सकता है। सूरज 2011 में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने राजीव गांधी के हत्यारे एजी पेरारीवलन की ओर से लिखी गई एक किताब के खिलाफ जोरदार आंदोलन छेड़ा था। सूरज के नग्न नाच और निलंबन की खबर आम होने के बाद वह ट्विटर पर उपहास का पात्र बने हुए हैं। उनके साथ-साथ लोग कांग्रेस का भी मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि नग्न नृत्य करने पर सूरज सिंह निलंबित हो गए तो सुप्रीम कोर्ट में बेनकाब हुए अश्विनी कुमार क्यों बचे हुए हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *