: रायबरेली के डलमऊ में हुई अन्त्येष्टि : एक महीने से लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती थीं :
संवाददाता
लखनऊ : एचटी मीडिया में कार्यरत वरिष्ठ प्रोसेसिंग कर्मी गुरू प्रसाद मिश्र की माता सरस्वती देवी मिश्र का कल देर रात निधन हो गया। आज दोपहर बाद उनकी अन्त्येष्टि संस्कार भी डलमऊ में गंगा के किनारे सम्पन्न हो गया।
आपको बता दें कि रायबरेली के डलमऊ के मालिक मऊ चौबरा गांव की रहने वाली सरस्वती देवी का पिछले एक महीने से बीमार चल रही थीं। उनका उपचार लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहा था। लेकिन डाक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
स्वर्गीय सरस्वती मिश्र के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। गुरू प्रसाद मिश्र उनकी वरिष्ठतम सन्तान हैं।