ताजमहल में महिला पर्यटक की मौत

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

 

मुमताज की दर पर पहली बार दम तोड़ा महिला ने

आगरा : अपने दौर में प्रेम की देवी और प्रतीक रही बेगम मुमताज के ताजमहल में भले लाखों मर्दों ने शाहजहां की मोहब्बत पर रश्क किया हो, लेकिन आज बेगम मुमताज के बाद एक महिला ने जरूर यहां ताजमहल के दर पर दम तोड़ दिया है। गुजरात से आयी और खासकर आगरा के विश्वप्रसिद्ध ताज महल को निहारने पहुंची एक महिला पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई।

इस महिला को ताज का भ्रमण करते समय दिल का दौरा पड़ा। एएसआई कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ताजमहल के प्रभारी मुनज्जर अली ने बताया कि जामनगर, गुजरात निवासी 65 वर्षीय मधुबेन शनिवार शाम करीब चार बजे ताजमहल भ्रमण को पहुंची थीं। उसके साथ 40 अन्य सैलानी भी थे।

स्मारक के अंदर रॉयल गेट पार करते ही अचानक मधुबेन गश खाकर नीचे गिर पड़ी. लोग उसके नजदीक पहुंचे तो उसने सीने में दर्द की शिकायत की। इस पर एएसआई कर्मियों ने एंबुलेंस बुलाई और व्हील चेयर पर उसे बाहर लेकर आए।

महिला को एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *