अमेरिका में आज भी शीर्ष भारतीय सीईओ हैं नूई
इंदिरा नूई, संजय झा और विक्रम पंडित श्रेष्ठ सीईओ की सूची में
वेतन के मामले में भारतीय मूल की इंदिरा नूई 67 नम्बर पर हैं
नूई का सालाना पैकेज 1397 करोड डालर तक पहुंच गया
संजय झा 377वां और पंडित को सूची में 450वां पायदान मिला
सर्वाधिक वेतन पाने वाले अमेरिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की सूची में भारतीय मूल के तीन सीईओ अपनी हैसियत को बरकरार रखे हुए हैं। इसमें पेप्सीको की इंदिरा नूई, मोटोरोना के संजय कुमार झा और सिटीग्रुप के विक्रम पंडित शामिल हैं।
वाल स्ट्रीट जर्नल की इस सूची में सालाना 1,397 करोड़ डालर के वेतन पैकेज के साथ नूई 67वें स्थान पर, जबकि झा को 377वें पायदान पर रखा गया है। उनका पैकेज 34, 5 लाख सालाना है। सूची में 456 अमेरिकी कंपनियों को शामिल हैं। एक अन्य भारतीय पंडित को सूची में 450वां स्थान दिया गया है। उनका पैकेज 125,000 अमेरिकी डालर है। सूची में लिबर्टी मीडिया कार्प के प्रमुख मफेई 8,71 करोड़ डालर के वेतन पैकेज साथ पहले पायदान पर है। मफेई के बाद लैरी इलीसन का स्थान है जिनका वेतन पैकेज 6,86 करोड़ डालर सालाना है।
आसिडेंटल पेट्रोलियम कार्प के राय ईरानी तीसरे पायदान पर हैं। उनका सालाना पैकेज 5,22 करोड़ डालर है। प्रबंधन परामर्श कंपनी हे ग्रुप द्वारा किए गए इस सर्वे में उन 456 कंपनियों को शामिल किया गया है जिनकी सालाना आय एक अक्टूबर 2009 से 30 सितंबर 2010 तक चार अरब डालर से अधिक रही है।