: सोनभद्र में खबर, फर्जीवाड़ा, षडयंत्र, अपराध और सेक्स का अजब-गजब खेल, मामला थाने तक पहुंचा : अवैध नर्सिंगहोम की संचालिका ने पत्रकार पर लगाया रेप व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप : साधना चैनल और टीवी-100 का रिपोर्टर है विष्णु गुप्त :
कुमार सौवीर
सोनभद्र : पात्र संख्या-एक। उत्तर प्रदेश के एक पूर्वी-दक्षिण इलाके के मनोरम लेकिन बीहड़ क्षेत्र में एक जिला है सोनभद्र। यहीं पर यह पात्र हैं नर्स। नाम है ममता मौर्या। कमाई का जरिया है एक नर्सिंग होम। इलाके में शोहरत को लेकर खासी कुख्यात हैं। बनारस में अपने झण्डे बुलन्द कर चुकी हैं ममता मौर्या, बाद में शोहरत ने जब जोर ज्यादा दिखाया तो सोनभद्र की भूमि को समृद्ध करने लगीं।
पात्र संख्या- दो। उधर इसी सोनभद्र और उसी ममता मौर्या के इलाके में एक हैं पत्रकार जी। नाम है विष्णु गुप्त। चंदामामा पत्रिका की कहानी के पात्रों जैसा ही मिलता-जुलता नाम। खबर लिखने और खबरों की छीछालेदर के लिए भी कुख्यात हैं। जोड़तोड़ में माहिर हैं। हरकतों और धंधों के हिसाब से उनकी शोहरत चिड़ीमार की है।
सोनभद्र से जुड़ी खबरों को पढि़ये, निम्न लिंक को क्लिक कीजिए:-
घटना:- खबरों को लेकर पत्रकार विष्णु गुप्त और ममता मौर्या के रिश्ते दिल्ली से लेकर चिकमंगलूर जैसी बीहड़ हालातों तक पहुंच गये। अजी, इन दोनों में इश्क हो गया, इश्क। फिल्मों के गीतों और नजारों को फेल करती उनकी मोहब्बत वाली सावन की बौछारें खबरों की शक्ल में उनके अस्पताल और बेडरूम से लेकर पूरे सोनभद्र तक को मस्त-मस्त कलंदर होने लगीं। अचानक इन दोनों में झंझट की सुगबुगाहट शुरू हो गयी। परस्पर गुर्राहटें गूंजने लगीं। एक-दूसरे को देख लेने और निपट लेने की धमकियां धीरे-धीरे सड़क होते हुए सार्वजनिक समारोहों तक गूंजने लगीं।
ममता मौर्या तो अपने महिला-पन वाले अपने स्त्रैण-भाव के शील-भार से दबी रही, लेकिन चंदामामा वाले विष्णु गुप्त ने अपने पौरूष-तत्व का सरेआम प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जानकार बताते है कि विष्णु गुप्ता इस अलगाव के बाद से ही पगला गया, और जहां-तहां उसने ममता को सरेआम गालियां देना शुरू कर दिया। सूत्र बताते हैं कि किसी भी समारोह में भले ही वहां ममता मौर्या हो अथवा न हो, विष्णुगुप्त अक्सर भद्दी-भद्दी गालियों से ही सम्बोधन करता था। कई बार तो उसने ममता के नर्सिंग होम के सामने की सड़क पर भी बवाल किया। धमकियां भी दीं कि वह उसे तबाह कर देगा।
पत्रकारिता से जुड़ी खबरों को देखने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक कीजिए:-
ताजा खबर:- ममता मौर्या ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि साधना टीवी और टीवी-100 के पत्रकार विष्णु गुप्त ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ यौन-शोषण किया है। इतना ही नहीं, विष्णु गुप्ता ने ममता मौर्या से 70 हजार से भी ज्यादा रूपयों झटके हैं और उसके यौन-शोषण की वीडियो भी बनायी है। जिसके बल पर वह अब उसे तबाह-बर्बाद कर डालने पर आमादा है।
उपसंहार:- तो जनाब, इस मामले की खबरों को कई चैनलों के फटाफट-खबरें, तेज खबर, झमाझम-न्यूज शैली में देखा जाए, तो कल तक ममता मौर्या पर हमलावर अंदाज में दिखते रहे पत्रकार विष्णु गुप्त जी के हाथों से तोते उड़ गये हैं। फिलहाल तो वे फरार हैं, लेकिन उनका अतापता खोजने में पुलिस को छींकें निकली जा रही हैं।
अगला समाचार बुलेटिन शीघ्र ही पेश किया जाएगा।