हैप्पी बर्थ डे: मीडिया अब उछाल रहा है श्रीदेवी पर कीचड़

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

मिथुन से गर्भवती थीं श्रीदेवी तो क्या यह हमेशा खबर बनी रहेगी?

: केवल शक्ल देखतीं श्रीदेवी तो बोनी कपूर से शादी न हो पाती : बीती बात बिसारने के बजाय अब चरित्र-हनन की साजिश : जिसे देश ने सम्मानित कर पद्मश्री सम्मान दिया, उसे लांछन बेहूदापन:

नई दिल्ली : श्रीदेवी आज 50 साल की हो गईं, लेकिन आज भी मीडिया के दलालों में उनके खिलाफ कुत्सित जेहाद छेड़ने में कोई कोताही नहीं छोडी है। अब चर्चाएं शुरू हो गयी हैं कि  फिल्मी परदे पर अपनी चुलबुली इमेज के अलावा श्रीदेवी अपने अफेयर के लिए भी जानी जाती रही हैं। समय-समय पर श्रीदेवी का नाम उनके समकालिन अभिनेताओं के साथ जुड़ता रहा है। चर्चा तो यहां तक शुरू हो गयी है कि श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गई थीं तो उनका अफेयर अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से हो गया था जबकि मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे। ये शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

एक समय पर लग रहा था कि श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती के साथ शादी कर लेंगी। उनके अफेयर की खबरें लगातार बढ़ती जा रही थीं। पर ऐसा नहीं हुआ। श्रीदेवी ने अपने फैन्स और बॉलीवुड को चौंकाते हुए अपनी से बड़ी उम्र के बोनी कपूर के साथ शादी की। यह फैसला बहुत चुपचाप हुआ। लोगों की इसकी खबर तब पड़ी जब श्रीदेवी ने शादी करने की घो‌षणा की। कहा जाता है कि श्रीदेवी यह शादी टालना चाहती थीं लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें यह शादी करनी ही पड़ी।

और उनकी शादी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वे अपनी शादी से पहले ही गर्भवती हो चुकी थीं। मीडिया में उस समय चली खबरों अनुसार जब श्रीदेवी की शादी फिल्म निर्माता बोनी कपूर से हुई, उस दौरान वह सात महीने की गर्भवती थीं। तलाक के बाद भी साथी बनी हैं ये पांच जोड़ियां : श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 1996 में शादी की। बताया जाता है कि शादी के कुछ महीने बाद ही श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी को जन्म दिया। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे। और पहली बीवी से उन्हें संतान भी थी।

श्री देवी की बोनी कपूर से मुलाकात ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट पर हुई। शेखर कपूर निर्देशित इस फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे थे। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी का बोनी कपूर से निय‌मित रूप से मिलना-जुलना शुरू हो गया। और यह अफेयर बाद में शादी में तब्दील हुआ।

श्रीदेवी ने अलग-अलग तरह की फिल्मों में का‌म किया। उनके खाते में सदमा जैसी गंभीर फिल्म है तो मिस्टर इंडिया जैसी चुलबुली फिल्म भी। इसके अलावा श्रीदेवी ने अस्सी के दशक में ‘नगीना’, ‘कर्मा’, ‘सुहागन’, ‘जांबाज’, ‘जोशीले’, ‘चालबाज’ और चांदनी जैसी फिल्में की।

राष्ट्रपति से पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्रीदेवी इस दौर की बेशकीमती नगीना के तौर उभरी हैं। उनसे जुड़ी खबरों को अगर पढ़ना चाहें तो कृपया क्लिक करें:- कम्माल की अदाकारा  श्रीदेवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *