युवती की जिंदगी खराब कर इराक भाग रहा युवक दबोचा गया

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

युवती की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर पकड़ा

नयी दिल्ली : विदेशी से प्यार करने का नतीजा क्या होता है ये एक लड़की को अच्छे से पता चल गया। विदेशी के प्यार में फंसी इस लड़की के साथ पहले तो इस विदेशी लड़के ने प्यार का नाटक किया, फिर उसके साथ जिस्मानी रिश्ता कायम किया। जब लड़की के साथ सेक्स से उसका मन ऊब गया तो वो अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर भागने की फिराक में जुट गया। एक हद तो वो कामयाब भी हो जाता, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इस तरकीब पर पानी फेर दिया।

इराक के रहने वाले 30 साल का जावेद मोहम्मद दिल्ली में 2011 में जामिया से एमएससी करने आया था। उसने कालकाजी इलाके में डीडीए फ्लैट किराए पर लिया था, जहां अकेला ही रहता था। 29 साल की ग्रैजुएट लड़की उसके पड़ोस में ही रहती थी। लड़की के बयान के मुताबिक जावेद से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी।लड़की प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए।

शादी का झांसा देकर दावेद उसके साथ जबरन सेक्स करता। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक जावेद की दोस्ती उसके कॉलेज में पढ़ने वाली किसी और लड़की से हो गई। दूसरी लड़के सात जावेद को देखकर लड़की ने उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वो बार-बार इस बात से इंकार करता रहा। जब लड़की उस पर जब जावेद का सारी बाते सबके सामने लाने की बात कही तो जावेद ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उसका मर्डर करके वो इराक भाग जाएगा।

जब लड़की को उसके बागने की खबर मिली तो उसने फौरन पुलिस को इस माले की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया और लड़की का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *