औलाद हासिल करने के लिए युवती को खरीद लिया

सैड सांग

लाहौर में बेटा पैदा करने के लिए खरीदी 20 साल की लड़की

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने एक 55 साल के अधेड़ व्यक्ति को लड़की खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह खरीदी गई लड़की से बेटा पैदा करना चाहता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुहम्मद अली ने दो शादियां की थीं और उसे तीन बेटियां थीं। बेटा एक भी नहीं था। उसने बेटा पैदा करने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए एक 20 साल की लड़की को खरीदा था।

अली और उसकी दो पत्नियां उससे अलग लाहौर से 200 किमी दूर सहिवाल जिले में रह रही हैं। उसे तीन बेटियां पहली पत्नी से हुईं थी, लेकिन उसकी दूसरी बेटी को कोई संतान नहीं थी। बेटा नहीं होने पर उसने लाहौर के पास मामू कंजान से एक 20 साल की एक लड़की को 120,000 रुपए में एक महीने पहले खरीदा था। मुहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दूसरी बीबी को प्यार करता है और उसने अपनी बीवी से  कहा था कि इस खरीदी गई लड़की से बेटा पैदा होने के बाद उसे छोड़ देगा।

वह बेगम बीबी के साथ एक किराए के मकान में रहने लगा था। कुछ हफ्ते पहले बीबी ने 1122 पर फोन पर शिकायत दर्ज दर्ज करवाई कि अली ने उसे जबरन एक घर में रख रखा है। वह उसे शारीरिक और यौन प्रताड़ना दे रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया। बेग बीबी ने बताया कि अली ने उसे खरीदते वक्त उससे निकाह करने का वादा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *