अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगी हिलेरी क्लिंटन !

बिटिया खबर

 

‘रेडी फॉर हिलेरी’ समूह ने प्रचार के लिए भारी रकम जुटा ली

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनके समर्थकों के समूह ‘रेडी फॉर हिलेरी’ ने जून माह में करीब छह करोड़ रुपये की रकम जुटा ली है। हालांकि राष्ट्रपति चुनाव में अभी तीन वर्ष से अधिक का समय बाकी है और हिलेरी ने भी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया है।

‘रेडी फॉर हिलेरी’ चाहता है कि हिलेरी 2016 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ें। उसकी ओर से बुधवार को घोषणा की गई कि हिलेरी के करीब 10 हजार समर्थक उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पूर्व उप विदेश मंत्री एलेन टाउसकर ने कहा, ‘रेडी फॉर हिलेरी की शुरुआत दो स्वयंसेवकों के साथ हुई थी। आज इससे करीब पांच लाख लोग जुड़ चुके हैं।’

उन्होंने कहा कि प्रारंभ से ही रेडी फॉर हिलेरी देश भर में जनसाधारण का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है। ये लोग हिलेरी के सामने यह दिखाना चाहते हैं कि उन्हें भारी समर्थन प्राप्त है। अपनी छमाही ‘संघीय चुनाव आयोग’ रिपोर्ट में रेडी फॉर हिलेरी की ओर से बुधवार को कहा गया कि उसने अब तक कुल 12 लाख 50 हजार डॉलर [करीब साढे़ सात करोड़ रुपये] जुटा लिए हैं। इनमें से 10 लाख डॉलर तो सिर्फ जून माह में जुटाए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *