वायदा तो था साथ-साथ जीने का, मगर दे दी मौत

सैड सांग

बिजनौर में प्रेमिका को झील में डुबो कर मार डाला फहीम ने
दहेज की लालच के आगे टूट गयीं मोहब्बलत की कसमें
बहू के तौर पर कुबूल करने के बहाने बुलाया था चांदनी को
बिजनोर के नेह्टोर इलाके में आज उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब एक लड़की की लाश झील से बरामद हुई, वही पुलिस ने लाश को अपने कबज़े में कर तीन आरोपियों की तलाश में जुट गई है। लेकिन शुरूआती जांच से इतना तो पता चल ही चुका है कि यह महज एक लडकी का कत्लै भर नहीं है, बल्कि मोहब्बात के नाम पर बाकायदा इश्कत और यकीन का कत्ल  हुआ है।
दरअसल यह पूरा मामला नेह्टोर इलाके का है। एक स्थानीय निजी संस्थाकन के कर्मचारी की चांदनी नाम की यह लड़की फहीम को दिलो जान से चाहती थी,वहीं फहीम भी चांदनी से बेपनाह मोहब्बत करता था। दोनों की भेंट बाजार की एक दूकान में हुई थी, लेकिन पहली निगाह में ही दोनों में इश्क  की कोंपलें फूटने लगीं। लेकिन चांदनी को क्या पता था कि अपनी जिस मोहब्बहत पर यकीन कर उसके लिए वह अपनी जान तक कुर्बान करने का हौसला रखती है, वही मोहब्बत एक दिन खुद उसकी ही मौत का कारण बन जाएगी। और मौत भी ऐसी-वैसी नहीं, धोखा देकर बुलायी गयी और फिर झील के पानी में डुबोकर मार डालने वाली।

किसी ने सच ही कहा है कि प्यार छुपाये नहीं छुपता। बाजार में पहली निगार से शुरू हुआ इन दोनों का प्यार लगातार परवान चढता रहा। तक़रीबन साल भर के दौरान दोनों पहले छिपकर, फिर खुलेआम मिलने लगे। अपने प्रेम की यह बात चांदनी ने अपने घरवालों को भी बता दी थी। दरअसल, वह चाहती थी कि उसकी पाक मोहब्ब त पाक ही रहे और किसी भी हालत में जमाने में रूसवाई के अंजाम तक ना पहुंच सके। जाहिर है कि चांदनी के घरवालों ने अपनी बेटी की मोहब्बात और उसकी साफगोई पर खुशी जता दी। वे भी चाहते थे कि उनकी लड़की जिस से भी प्यार करती है, उसकी शादी उसी से हो।
लेकिन दूसरी ओर फहीम के घर माजरा ही कुछ दूसरा था। चांदनी से फहीम की शादी की बात फहीम के घरवालों को कबूल नहीं हो पा रही थी। खबर है कि फहीम की शादी किसी बडे घर की लडकी से तय कर चुके थे, जहां उन्हेंप एक बडी रकम मिलने वाली थी। इसी मामले के चलते फहीम के घर वालों ने चांदनी को अपने घर में न लाने को लेकर अपने ही बेटे फहीम पर दबाव डालना शुरू कर दिया। कुछ दिन तो फहीम सिर्फ चांदनी से ही शादी करने की बात पर अडा रहा, लेकिन बाद में चांदी के जूतों की चमक के आगे उसने भी घुटने टेक दिये। उधर चांदनी किसी भी हालत में फहीम के अलावा किसी ओर से शादी करना तो दूर, उसके बिना जिन्दा  तक रहने को तैयार नहीं थी। मामला बिगडता देखकर फहीम के घरवालों ने सीधे चांदनी को ही खत्मत करने की साजिश रचनी शुरू कर दी। आखिरकार फहीम भी अपने घरवालों की इस साजिश में शामिल होने को तैयार हो ही गया। और इसके बाद तो रच ही डाली गयी मासूम माशूका को मौत की सजा देने की साजिश।
उधर अपनी मौत की साजिशों से बेखबर चांदनी को क्या पता था की उसकी मौत का कारण खुद उसका ही वह प्यार होगा होगा जिसे वह बेपनाह और दिलोजान से मोहब्बसत करती है। चांदनी की मां रशीदा बेगम का कहना है कि जिस साफगोई से चांदनी ने अपने प्रेम सम्ब न्धोंज के बारे में अपने घरवालों को बताया था, उससे वे खुश ही हुए थे। उन्हें  लगा था कि चूंकि एक दिन चांदनी को दूसरे घर में जाना ही है, और उधर चांदनी अपने जीवन साथी का फैसला कर चुकी है तो इसमें गलत क्यां है। वहीं चांदनी ने अपने प्यार के सहारे जीवन बिताने के सपने बुनने शुरू कर दिये थे। अचानक एकदिन फहीम के घरवालों का चांदनी के घर वालों के पास फोन आया कि वे चांदनी को अपने घर ले जाना चाहते हैं, जहां बाहर से आये हुए कुछ करीबी घरवाले चांदनी को देखना चाहते हैं। चांदनी के माता-पिता को आखिर क्याब ऐतराज हो सकता था। उन्होंाने चांदनी से कहा और चांदनी अपनी होने वाली ससुराल की ओर रवाना हो गयी। चांदनी के पिता शाहनवाज ने भी कोई ऐतराज नहीं किया। बल्कि वे तो फहीम के घर तक चांदनी को छोडने भी गये। लेकिन जब चांदनी शाम तक भी घर नहीं पहुंची तो उसके घरवालों ने फहीम के घर का रूख किया। वहां उन्हेंह टका सा जवाब मिल गया कि चांदनी तो उसी दिन वापस अपने घर चली गयी थी। अगले दिन सुबह चांदनी के माता-पिता को खबर मिली कि पास की झील पर एक लडकी की लाश उतरा रही है। बदहवास घरवाले जब झील के पास पहुंचे तो देखा कि वह लाश उनकी चांदनी की ही थी।
बहरहाल पुलिस अधीक्षक महेश मिश्र का कहना है कि पुलिस ने आरोपी फहीम व उसके घरवालों के खिलाफ मुकदम लिख तो लिया है। लेकिन पुलिसिया कार्यशैली को देखते हुए अभी यह कह पाना मुश्किल है कि प्यार का कत्ल करने वाले इन आरोपियों को पुलिस आखिर कब तक गिरफ्तार कर पाती  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *