महिला-हिंसा रोकेगी हरियाणा पुलिस, 4 महिला थाने बनेंगे

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

पंचकूला, फरीदाबाद, गुड़गांव व बहादुरगढ में बनेगा थाना

कुरुक्षेत्र : गुडगांव में लगातार हो रहे महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने जल्द ही चार महिला पुलिस थाने खोले जाने का फैसला किया है। इसमें 11 हजार नए पुलिसकर्मी भर्ती किए जाएंगे। नए पुलिस थानों में पंचकूला, फरीदाबाद, गुड़गांव व बहादुरगढ शामिल हैं। आप को बता दें कि गुडगांव समेत हरियाणा के ज्यालदातर हिस्सों में महिलाओं के प्रति नृशंस और जघन्‍य अपराधों की बाढ़ सी आती जा रही है।

गुरुवार को पुलिस लाईन में 18 लाख रुपए की लागत से बने कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सोनीपत में 2 महिला पुलिस थाने चल रहे हैं। जल्द ही 11 हजार नए पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। कुरुक्षेत्र में जवानों के लिए 75 नए मकानों व एक सामुदायिक केंद्र को मंजूरी दी गई है। यह घोषणा हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्रीनिवास विशिष्ट ने कुरुक्षेत्र में की।

उन्होंने बताया कि जल्द ही महिला रिजर्व बटालियन बनाई जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस बटालियन में महिला कमांडो तैयार की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए अलग से महिला कमांडो की 3 कंपनियां मधुबन में ट्रेनिंग के लिए भेजी गई हैं, जो महिला कमांडों को दो महीने के अंदर तैयार करेंगी।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों में स्वैट टीम बनाई जाएंगी। ये स्वैट टीमें आपदा के समय मदद करेंगी। गुड़गांव में जल्द ही साइबर पुलिस स्टेशन खोला जाएगा, जिससे साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *