दुष्कर्मी ने इतना सताया कि गूंगी हो गयी किशोरी

सैड सांग

कंप्यूटर सेंटर का संचालक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

ग्रेटर नोएडा : बिसरख कोतवाली के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। पता चला है कि दुष्कर्म के बाद सदमे में किशोरी की आवाज चली गई है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि यह किशोरी कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण लेने जाती थी। आरोप है कि कंप्यूटर संचालक ने एक दिन मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई दिनों तक उसे शादी का झांसा भी देता रहा। मुंह नहीं खोलने के लिए धमकाता भी रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि किशोरी मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले की रहने वाली है। वह बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ किराए के मकान में रहती है। वह पड़ोस में चलने वाले एक कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण लेती थी। आठ मई को कंप्यूटर सेंटर में कोई नहीं था। इस दौरान कंप्यूटर सेंटर पर प्रशिक्षक जाकिर ने पहले चाय में नशीला पदार्थ खिला दिया, फिर मौके का फायदा उठाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी से यह बात नहीं बताए, इसलिए शादी का झांसा देता रहा। डराने का भी आरोप है।

इस घटना के बाद किशोरी की तबीयत भी लगातार खराब रहने लगी। उसने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। पहले तो परिजनों ने इसे सामान्य रूप से लिया। फिर किशोरी से बातचीत की तो पूरी घटना का पता चला। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि किशोरी ने शुरुआत में किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया। परिजनों ने भी उसकी तबीयत खराब होने को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में परिजनों को कुछ शक होने पर उन्होंने इसका कारण जानना चाहा तो किशोरी ने सारी घटना बताई।

इस घटना का किशोरी के जहन पर गंभीर असर हुआ है। सदमे के कारण उसकी आवाज तक चली गई है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाना है। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अलर्ट हो गई और आरोपी कंप्यूटर ट्रेनिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *