: जिन्हें मोदी-विरोध के दौरे पड़ते हों, चौबीसों घंटे छी न्यूज का सेवन कीजिए : जानलेवा दौरों का शर्तिया इलाज, छी-न्यूज छी-न्यूज : हिन्दुत्व का चैनल, आपका चैनल, आपके बाप का चैनल और आपके पुरखों का चैनल : बस छी-न्यूज चैनल, छी-न्यूज चैनल, और छी-न्यूज चैनल :
विनय श्रीकर
नोएडा : जो लोग यह चैनल नहीं देखते, वे पाकिस्तान चले जाने का मन बना लें। छी न्यूज आपको भारत में रहने लायक बनाता है। भारत में रहना है तो छी न्यूज ही देखना है।
यदि आपके सर पर देशद्रोह का भूत सवार है, तो सब काम छोड़कर इस चैनल का सेवन करें। कुछेक दिन में ही भूत शर्तिया भाग जाएगा और आप पक्के देशभक्त हो जाएंगे।
यदि आपको मोदी-विरोध के दौरे पड़ते हैं, तो दो-तीन दिन चौबीसों घंटे इस चैनल के कार्यक्रम मन लगा कर देखें। दौरे पड़ने शर्तिया बंद हो जाएंगे।
यदि आपको संघ-छाप हिन्दुत्व रास नहीं आता है तो यह एक जानलेवा राजरोग का लक्षण है। छी न्यूज नियमित रूप से देखते रहें। हो सके तो भांग छान कर देखें। लक्षण शर्तिया दूर हो जाएगा।
यदि आपको भाजपा सरकार के अच्छे काम नहीं पच रहे हैं, तो समझिए आपका पाचन-तंत्र पूरी तरह जवाब दे चुका है। छी न्यूज हाजमा दुरुस्त रखता है। देखते रहिए छी न्यूज।
छी न्यूज आपका अपना चैनल है। आपके बाप का चैनल है। आपके पुरखों का चैनल है।
विनय श्रीकर किसी तारीफ के मुंहताज कभी भी नहीं रहे। पत्रकारिता, लेखन, साहित्य, कविता और वक्तृता में समान अधिकार रखते हैं विनय श्रीकर। मुझे गर्व है कि मैंने सन-82 से सन-85 तक उनके साथ काम किया। और बहुत कुछ सीखा।
विनय श्रीकर दिखने में तो बहुत सरल और सीधे दिखते हैं, लेकिन हैं मुंहफट। मगर मुस्कुराते हुए। कटाक्ष और हास्य-व्यंग्य में महारत है श्रीकर जी को। फिलहाल वे नोएडा में ही रह रहे हैं। अगर आप उनसे सम्पर्क करना चाहें तो 9792 571313 अथवा 01204989616 पर डायल कर सकते हैं।