अपराध के क्षेत्र में महिलाओं ने भी मारी बाजी

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

कोडा और सोरेन की जमीन पर महिलाओं का हुंकारा

अब चूडियां नहीं, बंदूक की गोलियां खनकती है यहां
झारखण्ड में महिला सशक्किरण की का एक नया उफान

लीजिए, एक और जमीन मिल गयी महिलाओं को। यह जमीन भी महिलाओं ने पुरूषों के ही एकाधिकार से हथियायी है। ऐसी जमीन जहां खून.खराबा और आतंक की फसल बोई जाती है। अब इस जमीन पर महिलाओं की चूडियों के साथ उनके हाथों में जमी बंदूकें पूरे इलाके को दहलाती हैं। यह नया दौर शुरू हुआ है अवैध कमाई के नये गढ झारखंड के धनबाद इलाके में।
धनबाद अपराध की दुनिया में केवल पुरूषों का ही नहींए बल्कि महिलाओं का भी सिक्का चलता है। धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप में रविवार की रात हुई लूट की एक घटना ने इसे साबित कर दिया है। लूट की इस वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। नींद लूट को लेकर नहींए बल्कि वारदात को अंजाम देने वाली महिला ग्रुप के कारण उड़ी है।
जिस महिला ने इस घटना को अंजाम दिया वह खुबसूरत है और लग्जरी कार से चलती है। पंप लूट कांड में क्वालिस का इस्तेमाल किया गया है। उसके साथ उसके दो पुरूष साथी भी कार में सवार थे।
इस तरह लूटा गया पेट्रोल पंप रू रविवार की रात धनबाद गोबिंदपुर मुख्य मार्ग पर स्टील गेट के समीप स्थित सुमीत सर्विसेज नामक पेट्रोल पंप पर दो कर्मी रात्रि पाली में तैनात थे। कर्मियों ने बताया कि रात करीब तीन बजे एक क्वालिस कार आकर पंप में रूकती हैए वह दोनों पेट्रोल डालने के लिए आगे बढ़ते हैए उसी दौरान गेट खोल कर दो युवक बाहर निकलते है।
उनके कार से बाहर आते ही कार में बैठी महिला मारने का आदेश देती है। आदेश मिलते ही दोनों पिस्टल सटा कर पहले चुप रहने की धमकी देते हैए उसके बाद उनकी पिटाई कर रुपये से भरा बैग झपट लेते है।
रात में बिक्री का 20 हजार लेकर सभी आराम से अपनी कार में सवार होकर निकल जाते है। यह पंप झरिया के माधो सिंह की है। सोमवार की सुबह इसकी सूचना सरायढेला पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोल पंप पहुंची और दोनों कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। लूट में किसी महिला की संग्लिप्ता से पुलिस भी हैरान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *