भतीजों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बिटिया खबर

रायपुर: कोरबा जिले में एक 50 वर्षीया महिला के साथ कथित तौर पर उसके तीन भतीजों और गांव के मुखिया ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक पी सुंदरराज ने दूरभाष पर बताया कि पासान पुलिस स्टेशन के अंर्तगत कोडमारा गांव में 24 जनवरी को महिला के साथ कथिततौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था। जिसके बाद गांव के मुखिया बाब्ला यादव के बुलाने पर वह उसके घर गई थी। मुखिया ने कथिततौर पर उसे वापस लौटने की बात कही। कुछ समय बाद मुखिया उसके तीन भतीजों को लेकर वहां पहुंचा और चारों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *