गैंगरेप पीड़ित युवती से नहीं, मैंने अपनी मित्र से शादी की

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

सादगी के साथ हुआ विवाह, युवक ने पेश की नायाब मिसाल

: बांका में अपनी मित्र के साथ मंदिर पर्वत गया था युवक : यात्रा के दौरान ही दुराचारियों ने दबोच लिया था युवती को : युवती और उसके मित्र को बुरी तरह पीटा भी गया था :

पटना : बिहार के बांका में एक युवक ने शनिवार को गैंग रेप पीड़ित अपनी दोस्त से शादी कर मिसाल पेश की है। चार दिन पहले बिहार के बांका जिले में 22 साल की एक लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप किया। उस लड़की के साथ उसका यह दोस्त भी था। दरिंदों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के दोस्त ने शनिवार को शादी की। सोशल ऐक्टिविस्ट हीरालाल मंडल ने बताया कि दर्जनों लोगों की मौजूदगी में मंदिर में साधारण तरीके से शादी संपन्न हुई। इस शादी में पुलिस के कई अधिकारी भी शामिल हुए।

मंडल ने बताया कि शादी संपन्न कराने में रिश्तेदारों और गांव वालों की भी अहम भूमिका रही। पीड़िता का बहादुर दोस्त इंजिनियरिंग का स्टूडेंट है। उसने कहा कि मुझे शादी का फैसला करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। मैंने उसे जीवनसाथी के रूप में कबूल किया है। मुझे पता है कि उसके साथ कुछ दिन पहले ही गैंग रेप हुआ है। मुझे यह भी पता है कि मेरी मौजूदगी में गैंग रेप हुआ। दोस्त की इन बातों को पुलिस ने लोगों के साथ शेयर किया। शादी में पीड़िता के पिता भी मौजूद थे। उन्होंने ही अपनी बेटी का कन्यादान किया। पुलिस ने बताया कि मंदिर में शादी से पहले दोनों ने शपथ पत्र के आधार पर कोर्ट में शादी की।

इस हफ्ते की शुरुआत में पीड़िता अपने दोस्त के साथ बांका जिले में मंदर पर्वत की यात्रा पर थी। इस यात्रा के दौरान इन्होंने चरवाहों के एक ग्रुप से रास्ते के बारे में पूछा। इसके बादे चरवाहों ने इन्हें एकांत में ले जाकर बंधक बना लिया। इसी दौरान तीन लोगों ने लड़की के साथ गैंग रेप किया। जिला पुलिस के अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि दो लोग बंधक बनाए हुए थे और तीन चरवाहे रेप कर रहे थे। रेप के बाद चरवाहों ने सारे पैसे भी छीन लिए। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। मंदर पर्वत में तीर्थयात्री आते रहते हैं। इस पर्वत के साथ एक धार्मिक महत्व भी जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि इसी पर्वत का इस्तेमाल देवताओं ने समुद्र मंथन में किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *