अंतरिक्ष से शून्य-भार सिद्धांत छह करोड़ों को समझाया

सक्सेस सांग

चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री ने दिया व्याख्यान

बीजिंग : चीन की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री यापिंग अंतरिक्ष से व्याख्यान देने वाली देश की पहली अध्यापिका बन गई हैं। सुदूर अंतरिक्ष से बैठ कर नीचे धरती को बाकायदा कक्षा लगाने वाली यापिंग अब चीन की पहली ऐसी शिक्षिका अंतरिक्ष यात्री बन गयी हैं।

वांग इस समय अंतरिक्ष की प्रयोगशाला में पृथ्वी की परिक्रमा कर रही हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छह करोड़ से अधिक चीनी छात्रों को व्याख्यान दिया। वायुसेना की पायलट वांग ने 45 मिनट के अपने व्याख्यान में भार शून्यता के बारे में जानकारी दी और यह बताया कि यह कैसे न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण के नियमों को प्रभावित करती है।

इस दौरान उनके दो पुरुष सहकर्मियों ने उनकी सहायता की। इस व्याख्यान का करीब 330 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सीधा प्रसारण किया गया जिसे छह करोड़ से अधिक छात्रों और अध्यापकों ने देखा। 33 वर्षीय वांग लियू यांग के बाद चीन की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *