‘जय महाराष्ट्र’ की लांचिंग में हुआ था नंगई का नंगा नाच

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

सीएम चह्वाण, शिंदे और शरद पवांर भी जमकर झूमे थे

: ‘जय महाराष्ट्र’ चैनल का मालिक है सुधाकर शेट्टी : एसपी सिंह जिन्दा होते तो वहीं पटक कर पीटते सुधाकर को : समारोह में शेट्टी को मिला संघर्षशील पत्रकार का सम्मान :

नई दिल्ली : एसपी सिंह पत्रकारिता परिचर्चा और सम्मान समारोह में जिस शख्स को संघर्षशील पत्रकार और पत्रकारिता में सर्वाधिक योगदान के लिए सम्मा‍नित किया गया है, उसका नाम है सुधाकर शेट्टी। आपको बता दें कि सुधाकर शेट्टी वही शख्स है जो अभी कुछ ही बरस पहले मुम्बई में अर्धनंगी युवतियों को शराबियों के बीच सरेआम नचवाता था और इसकी एवज में भारी रकम भी उगाता था।

जी हां, यहां कुख्यात दीपा बार का जिक्र किया जा रहा है जहां समाज में कलंक मानते हुए सरकार ने उस पर पाबंदी लगा दी थी। दरअसल दीपा बार जैसे डांस बार शराबखाना ही हुए करते थे, जहां बेहूदा और अर्धनंगी औरतों को अश्लीपल अदाओं से लुभाया जाता था। दीपा बार ऐसे ही डांस बार का संचालक हुआ करता था।

हाल ही मुंबई के चर्चित ‘दीपा बार’ मालिक सुधाकर शेट्टी ने ‘जय महाराष्ट्र’ टेलीविज चैनल शुरू किया था। बीते दिन इस चैनल की लॉन्चिंग इवेंट में  बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स ने शिरकत की। लॉन्चिंग इवेंट में सितारों की रौनक, बोल्ड अवतार में दिखी चित्रांगदा.

यूं तो इस पार्टी भी सभी सेलेब्रिटीज एक से एक ड्रेसेज पहनकर आए थे, लेकिन इस दौरान चित्रांगदा सिंह अलग ही नजर आ रही थीं। बॉलीवुड स्टार्स के अलावा चैनल के लॉन्चिंग इवेंट में मुंबई के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण, केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और कृषि मंत्री शरद पवांर, राजीव शुक्ला भी शामिल हुए।

सुधाकर शेट्टी से जुड़ी खबरों को अगर आप पढ़ना चाहें तो कृपया क्लिक करें:- गर्मगोश्त का धंधेबाज सुधाकर शेट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *