बिहार के डेहरी-नासरीगंज रोड पर लगा हुआ है जाम
सासाराम : बिहार में रोहतास जिले के राजपुर थानाक्षेत्र में 12 साल की लड़की से रेप के बाद हत्या किए जाने से लोग बेहद गुस्से में हैं। ग्रामीणों ने पुलिस जीप को आग लगा दी और डेहरी-नासरीगंज रोड को जाम कर दिया।
राजपुर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने राजपुर गांव के पास सड़क किनारे से रविवार को 12 साल की लड़की का शव बरामद किया। यह लड़की शनिवार शाम से लापता थी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नासरीगंज थाना की जीप में लगा दी और सड़क पर किशोरी का शव रखकर डेहरी-नासरीगंज रोड को जाम कर दिया है।
सतीश ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किशोरी के साथ रेप किए जाने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में लगी हुई है।