पंजाबी गायक नछत्तर गिल पर रेप का केस, 4 नामजद

सैड सांग

मॉडल बनाने का झांसा देकर देश-विदेश में अस्मिता लूटी

लुधियाना. पंजाबी लोक गायक नछत्तर गिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। लुधियाना की एक लड़की ने उस पर मॉडल बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसके तीन साथियों को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में नामजद किया गया है।

लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे सिंगापुर, फिजी, मलेशिया और दूसरे देशों में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। हंबड़ां रोड निवासी लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि नछत्तर उसकी अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *