जो एलटीसी घोटाले में फंसे सांसद हैं न, उनकी बहन अब सांसत में

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

: पचीस लाख रूपया के लिए सांसद अनिल साहनी की बहन को जिन्‍दा फूंकने की साजिश की थी जीजा ने : अनिल साहनी और ब्रजेश पाठक समेत पांच लोग फंसे हैं एलटीसी घोटाले में सरकारी खजाना लूटकाण्‍ड में : अब डॉक्‍टर की डिग्री भी फर्जीफिकेशन के बवाल में फंसी :

रवीश कुमार मणि

मुजफ्फरपुर : केन्‍द्र सरकार के खजाने में सेंध लगाने में फंसे बिहार से राज्यसभा सांसद डॉ अनिल साहनी अब पारिवारिक बवाल में फंस गये हैं। ताजा खबर है कि अनिल की बहन को दहेज के लिए जलाकर मारने की कोशिश की गयी है। सूत्र बताते हैं कि ससुराल वाले उसे 25 लाख रुपए और पांच कट्ठा जमीन के लिए उसे कई सालों से प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज प्रताड़ना के खिलाफ पूर्व में दर्ज कराई गयी प्राथमिकी से आक्रोशित ससुराल वालों ने तीज के दिन सांसद की बहन को फिर से न सिर्फ पीटा बल्कि जलाने के लिए मिट्टी तेल भी डाल दिया। पीड़िता नें भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए एसएसपी नें दुबारा एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ  पिछले मामले में कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है। घटना बोचहां थाना के सरला गांव की है।

दहेज के दानव से न सिर्फ आम आदमी बल्कि खास लोग भी तबाह हैं। अपनी परेशान बयान करती हुई यह लड़की सुनीता वर्तमान राज्य सभा सांसद अनिल साहनी की बहन है। सुनीता के पिता महेन्द्र साहनी भी राज्यसभा सांसद थे। अनिल साहनी केंद्र सरकार के खजाने में छेद करने के मामले में बुरी तरह फंसे हुए हैं। फिलहाल तो इस मामले में सीबीआई इस एलटीसी घोटाले में उनकी संलिप्‍तता की हर पर्द खोल-बीन रही है। फिलहाल तो मामला दिल्‍ली की अदालत में चल रहा है जिसमें तब के यूपी से बसपा सांसद रहे ब्रजेश पाठक समेत कई सांसद भी फंसे हुए हैं। ब्रजेश अब बसपा से कूद कर भाजपा में अपनी खाल बचाने के लिए भाग गये हैं।

बहरहाल, अनिल की बहन की शादी 2014 में पूरे शानो शौकत के साथ बोचहां निवासी डॉ प्रवीर से हुई थी। शादी के तीन माह बाद से हीं सुनीता के ससुराल वाले 25 लाख रुपये और पांच कट्ठा जमीन के लिए दबाब बनाने लगे। सुनीता ने जब अपने सांसद भाई के सामने मुंह नही खोला तो उसे प्रताड़ित किया गया। मजबूर होकर सुनीता नें ससुराल वालों के खिसाफ पिछले साल बोचहां थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया। लेकिन मामले में पुलिस की कार्रवाई नही होने से मामला और बिगड़ गया। मैके में रह रही सुनीता तीज के मौके पर जब अपनी भाई बहनों के साथ ससुराल पहुंची तो सबके साथ बदतमीजी की गयी। बकौल सुनीता उसकी गाड़ी केसाथ सुनीत के  उपर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गयी। सबने वहां से भाग कर जान बचाई।

सुनीता की शादी में धोखाधड़ी की गयी। राजनैतिक परिवार से रिश्ता जोड़ने के लिए प्रवीर नें डॉक्टरी की फर्जी डिग्री हांसिल कर खु्द को डॉक्टर बता दिया। सुनीता नें उसकी डिग्री के जांच की मांग की है।

सांसद की बहन को ससुराल में दूसरी बार प्रताड़ित किये जाने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस गंभीर दिख रही है। एस एस पी विवेक कुमार नें बोचहां थाना पुलिस को दोषियों के खिलाफ ताजा मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पहले के कांड में कार्रवाई तेज करने का आदेश दिया है।

नारी सशक्तिकरण और दहेज निवारण के लिए देश भर में बड़ी बड़ी बातें होती है लेकिन सुनिता

प्रताडना का मामला इन सब बातों के धत्ता बता रहा है। देखना अहम होगा कि उसके कबतक न्याय मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *