न ससुरालवाले माने और न मायकेवाले, लगा ली फांसी

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

इंदौर की भावुक महिला ने आजिज होकर इहलीला खत्म की

इंदौर : खजराना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ससुराल व मायके वालों को एक नहीं कर पाई तो उसने फांसी लगा ली। उसका 13 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। टीआई सीबी सिंह के मुताबिक मामला वैभवनगर कनाडिय़ा रोड का है। सुबह करीब 8.30 बजे प्रियंका (30) पति दीपक पटेल ने घर में आत्महत्या कर ली। अपनी आत्मरहत्याब के नोट में प्रियंका ने अपने पति को साफ लिखा है कि जो कुछ भी हमारा न हो पाया, कोई बात नहीं। लेकिन अब हमें उम्मीनद है कि हमारे मेरे बेटे को अच्छा इंसान बनाएंगे।

पति ने पुलिस को बताया प्रियंका रोज की तरह उठी और उनके पिता रमेश पटेल के कमरे में चली गई। काफी देर बाद नहीं आई तो बहन पूनम देखने पहुंची। पूनम ने दरवाजा खोला तो प्रियंका फंदे पर लटकी थी। पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। पति और ससुराल वाले प्रियंका को रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसके परिवार वाले कॉलोनी में रहते हैं।

उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मायके और ससुराल में चल रही खींचतान का जिक्र है। उसने लिखा- मैं मायके और ससुराल वालों को एक नहीं कर पाई। इसका मुझे अफसोस है। मेरे बेटे क्रिस का पालन पिता व नाना अच्छी तरह करेंगे। प्रियंका की मौत के बाद उसके पिता नरेंद्र तिवारी (इंजीनियर) व मां सुनीता पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *