मधु विहार में शीतल पेय के सहारे लूटी अस्मत
नयी दिल्ली : दिल्ली ने आज फिर अपनी शर्मनाक डायरी में एक नया कलंक का अध्याय जोड़ लिया। एक महिला को ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके दो सहकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी की भी धर-पकड़ नहीं हो सकी है।
मिली खबरों के मुताबिक पूर्वी दिल्ली में मधु विहार की रहने वाली एक महिला यहां एक निजी कार्यालय में कार्यरत है। इस महिला के मुताबिक उसके दो सहकर्मियों रवींद्र और लोकेंद्र ने 4 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म किया। इस महिला का आरोप है कि इस दौरान राकेश और जय सिंह उस समय उन दुराचारियों के साथ था।
महिला का आरोप है कि इस महिला को इन लोगों ने अपने कार्यालय में ही ठण्डा पेय पिला कर पहले बेहोश कर दिया और फिर बाद में उसके साथ सामूहिक दुराचार भी किया। पुलिस ने इस महिला की अर्जी दर्ज कर लिया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। इसी बीच पुलिस इस पूरे मामले पर धर-पकड़ में ही जुट गयी है, हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी व्यक्ति को नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस का दावा है कि यह महिला और उसके साथी चारों लोग उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं।