जेएनयू कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट

बिटिया खबर

इसके पहले भी जेएनयू में हुआ था युवती पर कुल्हाडी से हमला

नई दिल्ली : दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की एक स्टूडेंट से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की जेएनयू में स्पैनिश लैंग्वेज की स्टूडेंट है।

आरोप है कि जेएनयू में स्टूडेंट लीडर रहे एक युवक ने शारीरिक संबंध से इनकार करने पर कैंपस में एक छात्रा की पिटाई कर दी। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को 100 नंबर पर कॉल करके दी।

डीसीपी बी.एस. जायसवाल के मुताबिक, 24 साल का आरोपी छात्र बिहार का रहने वाला है। उसने जेएनयू से ही ग्रैजुएशन किया है और स्पैनिश लैंग्वेज में एडमिशन लेना चाह रहा था। वह लड़की को करीब एक साल से जानता है। रविवार शाम को उसने लड़की के हॉस्टल में घुसने की कोशिश की, मगर वॉर्डन ने रोक दिया। इसके बाद लड़के ने किसी तरह लड़की को हॉस्टल के बाहर बुलवाया। चूंकि लड़की भी उसे जानती थी, इसलिए वह गेट तक आ गई।

आरोप है कि वहां लड़के ने लड़की से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। लड़की ने इसका विरोध किया। लड़के ने उसका हाथ पकड़कर जबर्दस्ती ले जाने की कोशिश की, तो लडकी ने झटक दिया। इसके बाद लड़के ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

गौरतलब है कि पिछले ही सप्ताह (30 जुलाई को) जेएनयू में क्लासमेट ने एक लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला किया था और खुद का गला रेत कर खुदकुशी कर ली थी। पीड़ित लड़की की हालत गंभीर है और उसका सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *