दुराचार में नाकामी पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

सैड सांग

एसओ ने कहा: झूठी है औरत, एसपी बोलीं: जांच होगी

इटावा : सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद में महिलाओं के सम्मान की हकीकत अगर आप देखना चाहते हैं तो सीधे यहां के चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव नदा में पहुंच जाएं। यहां एक महिला को यहां तब एक युवक ने सरेआम निर्वस्त्र कर दिया, जब वह अपनी अस्मिता बचाने की कोशिशें कर रही थी। बहरहाल, पुलिस अब इस मामले पर मिट्टी डालने की कोशिश कर रहे हैं। तो आइये आपको बता दें कि यहां बुधवार की दोपहर महिला को एक दबंग युवक ने दुराचार का शिकार बनाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर युवक ने उसे निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। चीख पुकार सुन मौके पर आए ग्रामीणों ने महिला को बचाया। पुत्रियों को घर से उठाने की धमकी देकर युवक चला गया।

थाना सहसों के मजरा नदा निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार को करीब बारह बजे वह अपने घर में बेटे मनु के साथ सो रही थी, तभी गाव के ही एक दबंग ने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। बच्चा जागकर चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागा तो युवक ने बच्चे का मुंह पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद युवक ने उसको निर्वस्त्र कर लात जूतों से पीटा।

जब वह सहसों थाना रिपोर्ट लिखाने पंहुची तो प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस ने थाने से भगा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सहसों नेम चन्द्र गंगवार का कहना है कि महिला ने ही उक्त युवक को चप्पलों से पीटा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *