खेल में घुसी अफसरशाही, इस कमाल का सबब क्‍या है

सैड सांग

: छह दर्जन वाली कार्यकारिणी में झउव्‍वा भर आईएएस, मगर यौन-अपराध नहीं सूंघ पाये : नेता-पनेता, इंजीनियर-फिंजीनियर और अफसर-बक्‍सर का पंचमेली स्‍वादिष्‍ट अचार पकाया जाता है अकादमी में : अध्‍यक्ष की कुर्सी पर एकसाथ दो लोग विराजमान :

कुमार सौवीर
लखनऊ
: बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी की कार्यकारिणी पर आप तनिक नजर डालिये। यकीन मानिये कि आप चौंक जाएंगे। मुख्‍यमंत्री सचिवालय के पास जितने आईएएस अफसरों की तैनाती की जाती है, उससे कम से कम छह गुना ज्‍यादा आईएएस अफसर इस अकादमी में धंसे हुए बैठे हैं। इसके अलावा नेता, विधायक, सांसद, आर्किटेक्‍ट, व्‍यवसायी, बिल्‍डर, लेखा-विशेषज्ञ जैसे अनगिनत लोग इस कार्यकारिणी में कुर्सी छकाये जमे है, जो दावा करते है कि उन्‍हें समाज की नब्‍ज सूंघने की महारत है। लेकिन कम से कम 13 साल के दौरान एक भी कार्यकारिणी सदस्‍य ने अकादमी और उसके प्रभाव-क्षेत्र में चलती यौनाचार और अराजकता पर एक भी शब्‍द नहीं उगला। 
बीबीडी यूनिवर्सिटी के अधिष्‍ठाता और कांग्रेस से वापस कांग्रेस वाया बसपा पहुंचे अखिलेश दास की अध्‍यक्षता वाली अपनी कार्यकारिणी में चुन-चुन कर अपने खासमखास लोगों को पदों-ओहदों की रेवडि़यां खूब बांटी हैं। किसी भी संगठन में एक ही अध्‍यक्ष होता है, लेकिन अखिलेश दास की यह निजी प्रापर्टी है, इसलिए उन्‍होंने अध्‍यक्ष का एक पद तो खुद दबाये रखा, दूसरा अध्‍यक्ष की कुर्सी अपने चहेते और पूर्व मुख्‍य सचिव आलोक रंजन को थमा दिया। बाकी करीब पौन सैकड़ा लोगों की भरमार वाली उनकी कार्यकारिणी में ऐसे-ऐसे लोग भी घुसेड़ दिये गये, जिन्‍हें बैडमिंटन का रैकेट थामने या शॉट लगाने का भी सलीका तक नहीं। 
कार्यकारिणी में इतने प्रभावशाली लोगों की घुसपैठ के पीछे मंशा यह रही होगी कि इन लोगों के बल पर प्रशासनिक धमक रहेगी, और बैडमिंटन का विकास होगा। लेकिन डॉ अखिलेश दास के चहेते रहे दांत वाले डॉक्‍टर सिन्‍हा और उसके ऐयाश बेटे की करतूतों ने बैडमिंटन का जबड़ा तक तोड़ डाला। हैरत की बात है कि सन-04 में कपूर होटल में देर रात महिला खिलाडि़यों के साथ शराब के नशे में धुत्‍त सिन्‍हा के पुत्र की रंगीन-मिजाजी पर यही कार्यकारिणी के लोग राख डालने में व्‍यस्‍त रहे।
अब सवाल तो यह है कि आखिर सब कुछ जानते-समझने के बाद भी अखिलेश दास और उनके आईएएस अफसरों ने किस आधार पर ऐसी ऐयाशियों पर खामोशी क्‍यों अख्तियार किये रखा।
फिलहाल यह है यूपी बीबीडी बैडमिंटन अकादमी की कार्यकारिणी, जिसमें अखिलेश दास ने अपनी हैसियत सांसद के तौर पर दर्ज किया है, जबकि सच बात यही है कि 25 नवम्‍बर-14 को ही अखिलेश दास का राज्‍यसभा का सदस्‍य का कार्यकाल खत्‍म हो चुका था। अब सवाल यह है कि आखिर इसके बावजूद अखिलेश ने अपने नाम के सामने सांसद के बजाय पूर्व सांसद का पद क्‍यों लिखाये रखा।  
अध्यक्ष         1     डॉ अखिलेश दास गुप्ता, सांसद 8, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001   
अध्यक्ष         1     श्री आलोक रंजन, आईएएस 1/83, विवेक खंड, गोमती नगर, लखनऊ
एसआर। उपाध्यक्ष     1     श्री शैलेश कृष्ण, आईएएस 4/32, विवेक खंड, गोमती नगर, लखनऊ
उपाध्यक्ष         1     श्री महेश कुमार गुप्ता, आईएएस सी 57, बटलर पैलेस कालोनी, लखनऊ
उपाध्यक्ष         2    श्री देवाशीष पांडा, आईएएसलखनऊ
उपाध्यक्ष         3     श्री नवनीत सहगल, आईएएसलखनऊ
उपाध्यक्ष         4     श्री सुधीर एम बोबडे, आईएएससीएसआई टॉवर, गोमती नगर लखनऊ ,,
उपाध्यक्ष         5     श्री अनिल गर्ग, आईएएसओमैक्स, 101, पेट्रोनास टॉवर, गोमती नगर, लखनऊ
उपाध्यक्ष         6     श्री राजिंदर सिंह चड्ढा (राजू चड्ढा), आईएएस वेव, लखनऊ
उपाध्यक्ष         7     श्री राजेश लढानी फैजाबाद
उपाध्यक्ष         8     श्री एस.के. अग्रवाल, निदेशक (वित्त),पावर कारपोरेशन लिमिटेड, शक्ति भवन, लखनऊ
उपाध्यक्ष         10     श्री नसीब पठान, एमएलसी प्लॉट नं 22, न्याय खंड -1, गाजियाबाद
उपाध्यक्ष         11     श्री जुगल किशोर,एमपीलखनऊ
उपाध्यक्ष         12     श्रीमती आराधना मिश्रा ,विधायकलखनऊ
उपाध्यक्ष         13     श्री अभिषेक पालबस्ती
उपाध्यक्ष         14     इंजी एचएस तारकर ,बी -15, पुष्प विहार, ट्रांसपोर्ट नगर, Agara
उपाध्यक्ष         15     श्री राजन शुक्ला, आईएएस
एसोसिएट उपाध्यक्ष     1    श्री टी रामविधायक
एसोसिएट उपाध्यक्ष     2     श्री जी एस गोयल, एल्डिको ग्रीन, गोमती नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
एसोसिएट उपाध्यक्ष     3     श्री यादव पंधारी आईएएस
एसोसिएट उपाध्यक्ष     4     श्री एस पी गोयल, आईएएस 1/88 विराम खंड, गोमती नगर, लखनऊ
एसोसिएट उपाध्यक्ष     5     श्री अमृत अभिजात आईएएस
एसोसिएट उपाध्यक्ष     6     श्री भुवनेश कुमार आईएएस
एसोसिएट उपाध्यक्ष     7     श्री अरिंदम भट्टाचार्य आईएफएस
एसोसिएट उपाध्यक्ष     8     श्री अरुण सिन्हा, मुरादाबाद प्रेसीडेंट आर / ओ सी – 790, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, नई दिल्ली
एसोसिएट उपाध्यक्ष     9     श्री अरुण कक्कड़ प्राग नारायण रोड, कल्याण भवन, लखनऊ सामने
एसोसिएट उपाध्यक्ष     10     श्री अनिल मेहरोत्रा, सी / ओ एम / एस मेहरोत्रा ​​कपड़ा, बारा बाजार, बरेली (उत्तर प्रदेश)
एसोसिएट उपाध्यक्ष     11     श्री विनायक अग्रवाल झांसी
एसोसिएट उपाध्यक्ष     12     श्री विराज सागर दास 8, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001
एसोसिएट उपाध्यक्ष     14     श्री संजय सेठ लखनऊ
एसोसिएट उपाध्यक्ष     15     श्री सतेंद्र सिंह यादव आईएएस लखनऊ
मानद। कोषाध्यक्ष     1    श्री सुधरमा सिंह, सी – 32, सेक्टर डी, सीतापुर रोड, योजना, लखनऊ 226021
संयुक्त सचिव         1     श्री अनिल ध्यानी, हाइडल कालोनी, प्राग नारायण रोड लखनऊ
संयुक्त सचिव         2     श्री सुशील गुप्ता, 2 ए / 180, आजाद नगर, कानपुर
संयुक्त सचिव         3     श्री रजीत श्रीवास्तव 24 गांधी नगर नर गर्ग अस्पताल गोरखपुर
संयुक्त सचिव         4     श्री के.सी. श्रीवास्तव Sajdhaj स्कूल वर्दी, गौशाला बाजार, न्यू शाहगंज, Agara
संयुक्त सचिव         5     श्री राजेश सक्सेना, 2/564, विवेक खंड, गोमती नगर, लखनऊ
संयुक्त सचिव         6     श्री डीएल खट्टर सी / ओ मेहरोत्रा ​​कपड़ा, बारा बाजार, बरेली
एसोसिएट संयुक्त सचिव     1     श्री कुमार GSY
एसोसिएट संयुक्त सचिव     2     श्री वाई Shuhas ताल्लुक़ एसोसिएट संयुक्त सचिव (सांस्कृतिक) लखनऊ
कार्यकारी सदस्यों     1     डॉ एसके चौहान, 118/240 कौशल पुरी, कानपुर
कार्यकारी सदस्यों     2     श्री इकबाल , रामपुर (उत्तर प्रदेश)
कार्यकारी सदस्यों     3     श्री शकील अहमद 06/11 Abott कंपाउंड, सिविल लाइंस, शास्त्री नगर, झांसी
कार्यकारी सदस्यों     4     श्री किशन गोपाल राम भवन गंज Charbag लखनऊ
कार्यकारी सदस्यों     5     श्री राय ने Ajendra राजीव गांधी अस्पताल हीरा पट्टी आजमगढ़ के पीछे
कार्यकारी सदस्यों     6     श्री राजेश चौधरी,ऑप। थाना, Choupla रेलवे रोड, मेरठ
कार्यकारी सदस्यों     7     श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, शिवराम गुलाटी मार्ग, शशि पुरम कालोनी, कटरा, इलाहाबाद
कार्यकारी सदस्यों     8     श्री सुधीर सिंह, आरबी लाल सड़क न्यू टीपी Civill लाइन्स, न्यू हैदराबाद लखनऊ
कार्यकारी सदस्यों     9     श्री एन.के. चौधरीगाज़ियाबाद
कार्यकारी सदस्यों     10     श्री आनंद खरेबी एयर इंडिया हाउसिंग कालोनी वसंत विहार नई दिल्ली अधिकारी
कार्यकारी सदस्यों     11     श्री मनकेश्‍वर पांडे52 हरिओम नगर फेज -2 सिविल लाइन गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
कार्यकारी सदस्यों     12     श्री बी.डी. पांडेई 3165 राजाजी पुरम लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     1     श्री सुधीर कुमार आईएएसलखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     2     श्री अजय श्रीवास्तवमुख्य सचिव लखनऊ के ओएसडी
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     3     श्रीमती मोनिका भौनवालl2A गोखले मार्ग लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     4     श्री राजीव बाजपेयी चौपर अस्पताल, नवल किशोर रोड, लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     5     श्री आर.सी. अग्रवाल उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी,गोमती नगर, लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     6     श्री संदीप जैन”मुरली भवन” अशोक मार्ग, लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     7     श्री एस.के. दरबारी385 राजेंद्र नगर, लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     8     श्री राकेश गुप्ता,आलमबाग, लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     9     श्री संजीत प्रधान495-बी Bichya रेलवे कालोनी, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     10     श्री सतेंद्र सिंहगोमती नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     11     श्री अनुज वार्ष्णेय वास्तुकारगोमती नगर, लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     12     श्री मुरलीधर आहूजा अध्यक्षरॉयल समूह लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     13     श्री आलोक सरन अधिवक्ता40, पुराना किला, बीबीडी नगर लखनऊ
सहयोजित कार्यकारी सदस्यों     14     संगीता गुप्ता सी -57 बटलर पैलेस, लखनऊ

खेल में गर्म-गोश्‍त का मसला शायद हमेशा से चस्‍पां रहा है। लेकिन सैयद मोदी की हत्‍या के बाद से ही बैडमिंटन जैसे एलीट खेल में गंदी खूनी छींटें खूब छितरे हैं। शटल-कॉक को चिडि़या को बदनाम करने के लिए जो-जो करतूतें यूपी बैडमिंटन एसोसियेशन और उससे सम्‍बन्धित इकाइयों-संघों ने की हैं, उसमें बड़े-बड़े शिकारियों के नाम सामने आने लगे हैं। प्रमुख न्‍यूज पोर्टल मेरी बिटिया डॉट कॉम इस मामले में पूरी जानकारी जुटाने में लगी है। इससे जुड़ी खबरों को देखने के लिए निम्‍न लिंक पर क्लिक करते रहियेगा:-

दास्‍तान-ए-बैडमिंटन में बदनाम होती चिडि़या और शातिर शिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *