: बदन पर नंगी नुमाइश के लिए खासी मशहूर हो चुकी महिला अब शांति-ओम की ओर बढ़ी : अपने शरीर पर पूरा स्टेज समझती रही हैं सोफिया हयात, अब महिला सन्त बनने की सनक चढ़ी : पहले मॉडल का सुरूर था, अब चाहती हैं कि लोग उन्हें मदर कहें :
नई दिल्ली : बिग बॉस 7 की प्रतियोगी रह चुकीं मशहूर मॉडल सोफिया हयात अब बिलकुल जुदा अंदाज में नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफिया ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर आध्यात्म का मार्ग अपना लिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोफिया ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। अब वे अपने नाम के साथ मॉडल के बजाय ‘मदर’ शब्द सुनना ज्यादा पसंद करती हैं।
उल्लेखनीय है कि एक समय सोफिया अपने न्यूड फोटो शूट्स के लिये काफी मशहूर हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले उनका भारत मशहूर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ भी जुड़ा था, हालांकि आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल इस नये अंदाज में उन्होंने शरीर पर कई टैटू भी बनवाए हैं।