धत्तेरी की, बीवी की एमएमएस नेट पर डाल दिया

बिटिया खबर

घरेलू हिंसा और सम्पत्ति का झगड़ा, पति बंदी

: इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का धंधा पोर्न फिल्म में बदला : दो बेटों के साथ मिल कर किया धंधे का भंडाफोड़ : दर्जनों वीडियो क्लिप बरामद :

नागपुर : नागपुर पुलिस ने एक व्यापारी धर्मेद्र जैन को पत्नी की अश्लील क्लिपिंग बनाकर सोशल नेटवर्किग साइटों पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जैन की पत्नी ने पिछले साल अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। इस कारण जैन को दूसरे घर में शिफ्ट होना पड़ा था।

इसके बाद धर्मेद्र ने पत्नी से तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी। धर्मेद्र ने पत्नी के खिलाफ एक और केस दर्ज कराया था। धर्मेद्र का आरोप था कि उसकी पत्नी प्रॉपर्टी बेचने के मजबूर कर रही थी। वहीं, पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने कई बार उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाई थी।

उसने कई युवा लड़कियों से पॉर्न मूवीज में काम भी कराया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मेद्र की पत्नी ने दो बेटों के साथ रैकेट का भंडाफोड़ करने में क्राइम ब्रांच की मदद की। क्राइम ब्रांच ने धर्मेद्र को पॉर्न मूवीज बनाने और उसके वितरण के आरोप में गिरफ्तार किया।

जैन का हिंग्ना इंडस्ट्रीयल इलाके में एक्सपोर्ट का बिजनेस है। वह इंजीनियरिंग टूल्स इम्पोर्ट भी करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पॉर्न मूवीज के रैकेट से भी जैन को अतिरिक्त आय हो रही थी। शादी के करीब बीस साल बाद जैन की पत्नी को पता चला कि उसका पति पॉर्न मूवीज का भी कारोबार करता है।

वह उस समय हक्की-बक्की रह गई, जब उसे पता चला कि पॉर्न वीडियो में न केवल उसका पति बल्कि उसके दफ्तर की कई महिला कर्मचारी भी काम कर रही है। पॉर्न वीडियो की शूटिंग भी उसका पति ही करता था। जैन ने अपनी पत्नी की भी अश्लील क्लिपिंग रिकॉर्ड की थी। वह इन्हें बेचने वाला था।

जैन की पत्नी ने बताया कि उस पर मां से वित्तीय मदद के लिए दबाव बनाया जा रहा था। अब उसके पास किसी का सपोर्ट नहीं है। उसके बच्चों की एजुकेशन भी प्रभावित हो रही है। रविवार शाम जैन की पत्नी ने अपने दो बेटों को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा। जैन की पत्नी ने पुलिस को अश्लील वीडियोज की काम्पेक्ट डिस्क सौंपी। साथ ही, पति का लैपटॉप भी पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जैन के हिंग्ना रोड स्थित इंजीनियरिंग टूल्स आउटलेट पर छापा मारा। वहां से पुलिस को एक लैपटॉप मिला। जिसमें आपत्तिजनक कंटेट था। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने जब लैपटॉप को खंगाला तो उसमें से कई अश्लील वीडियो मिले।

करीब 10 वीडियो ऐसे थे, जिनमें धर्मेद्र दो लड़कियों के साथ आपत्तिजक अवस्था में था। कई वीडियो जैन की पत्नी के भी थे। जिन दो लड़कियों ने अश्लील पॉर्न वीडियो में बतौर एक्ट्रेस काम किया, उनमें से एक गोंडिया की जबिक दूसरी पूणे की रहने वाली है। दूसरी शादीशुदा है। गिरफ्तारी के बाद धर्मेद्र जैन ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *