कुछ ही दिन पहले हुआ था पत्नी का एक बड़ा ऑपरेशन
सोहना : मंगलवार देर रात गांव जखोपूर में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को सोहना पुलिस ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सामान्य अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था। आरोपी ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसने पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गुडगांव अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश अपने पांव की चोट का इलाज कराने सामान्य अस्पताल आया था। पुलिस ने जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मंगलवार देर रात वह शराब पीकर घर आया था।
उसने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी का कुछ दिनों पूर्व ही ऑपरेशन हुआ था। ऐसे में डॉक्टरों की मनाही पर उसने ऐसा करने से इनकार किया था। नशे में राजेश ने उसके गर्दन पर चाकू रखकर डराने की कोशिश की। इस दौरान चाकू गले पर लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। आरोपी राजेश के दो बच्चे हैं। वह खराद की दुकान पर काम करता