मनोज की साली की भी रेप के बाद हुई थी हत्या

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

जिससे बलात्कार किया, दबाव में उससे ही शादी रचाई

नई दिल्ली : मनोज की शक्ल  को देखकर कोई भी यह नहीं बता सकता है कि इसी शख्‍स ने मेरी बिटिया जैसी मासूम बच्चील के साथ दरिंदों जैसा दुष्कनर्म किया है। लेकिन अब यह तय होता जा रहा है कि दिल्ली में पांच साल की बच्ची से दरिंदगी की हदें पार करने वाला मनोज आदतन अपराधी है। उसने यह दरिंदगी पहली बार नहीं की है। शक के आधार पर पुलिस अब मनोज का इतिहास छानने में जुट गयी है।

उसके बारे में एक चौंकाने वाली सच्चाई यह भी है कि शादी से पहले उसने अपनी पत्नी से भी रेप किया था। मनोज की साली की पिछले दिनों रेप के बाद हत्या हुई थी। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इसमें भी तो उसका हाथ नहीं है। पुलिस चाहती है कि इस कांड में अदालत में जो भी प्रमाण मिलें, वह पुख्ता  ही हों।

पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज कुमार ने बताया कि वह बच्ची से दुष्कर्म के दौरान अश्लील फिल्म देख रहा था। मनोज के मोबाइल की जांच के बाद पता चला कि उसमें 12 अश्लील फिल्में थीं। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ दरिंदगी के दौरान वो इन फिल्मों को देख रहा था।

दरअसल, मनोज ने शादी से पहले अपनी पत्नी के साथ बलात्कार किया था। हालांकि बाद में कानूनी शिकंजे से बचने के लिए उसने गांववालों के दबाव में शादी कर ली थी। उधर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में दिल्ली पुलिस ने आरोपी मनोज का मेडिकल चेकअप भी कराया. अस्पताल में रेप केस के आरोपी मनोज की शारीरिक और मानसिक जांच की गई। साथ ही टेस्ट के लिए मनोज का डीएनए सैंपल भी लिया गया है।

बिहार में मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के भरथुआ के रहने वाले मनोज को उसके गांव वाले अपराधी प्रवृत्ति का बता रहे हैं। उसके गांववालों का यहां तक कहना है कि मनोज ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दरअसल यह प्रेम विवाह जैसा कुछ नहीं था, उसने उस लड़की से पहले दुराचार किया था। लड़की के घरवालों वालों के दबाव, थाना-कचेहरी और पंचायत के फरमान के बाद वह शादी के लिए राजी हुआ था।

हालांकि उसकी पत्नी अब पूरी तरह से उसके समर्थन में उतर आई है। उसकी पत्नी का कहना है कि उसके पति को फंसाया जा रहा है। वह ऐसा काम नहीं कर सकते। किसी दबाव में उन्होंने गुनाह को कबूला है।

पूरा प्रकरण देखने के लिए कृपया क्लिक करें:- दिल्ली की दरिंदगी से कांप उठा देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *