करनाल में हंगामा, नारी निकेतन में मिलीं दो बच्चियों की लाशें

सैड सांग

बाथरूम में पाइप से लटकी थीं नाबालिग लड़कियों की लाशें

करनाल : प्रदेश के इकलौते नारी निकेतन में मंगलवार को दो नाबालिग लड़कियों ने फांसी लगा ली। दोनों के शव एक ही बाथरूम में पानी के पाइप पर चुनरियों से लटके हुए मिले। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौका मुआयना कर दोनों लड़कियों के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन यहां पहुंच गए हैं। उनसे लड़कियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

मंगलवार शाम 6 बजे नारी निकेतन में होने वाली रूटीन गिनती के दौरान दो लड़कियां कम मिलीं। जब स्टाफ ने तलाश शुरू की तो, दोनों लड़कियां नारी निकेतन के एक बाथरूम में चुनरियों से लटकी हुई मिलीं। मरने वाली लड़कियों में एक कैथल जिले के कमालपुर गांव और दूसरी महेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली थी।

दोनों की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है। ये दोनों गिनती से करीब डेढ़ घंटे पहले ही बरामदे से होते हुए बाथरुम में गई थीं। सूत्रों के अनुसार दोनों को बाथरुम में जाते हुए कुछ अन्य लड़कियों ने देखा भी था लेकिन किसी को उनके इरादों पर शक नहीं हुआ।

इस घटना ने नारी निकेतन की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अन्य घटनाओं की तरह इस बार भी हादसे के बाद डीसी-एसपी अन्य अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की खानापूर्ति की। पुलिस की एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया।

रुटीन पुलिसिया कार्रवाई के बाद दोनों लड़कियों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिए गए। कुछ देर बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौखिक दिशा-निर्देश देकर रवाना हो गए। उधर मजिस्ट्रेट ने नारी निकेतन में मौजूद लड़कियों और स्टाफ से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *